
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। “नारी शक्ति वंदन“ अधिनियम के उक्त संदेश को आगे बढ़ाने हेतु विश्वविद्यालय में नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई गई। सशक्त नारी-विकसित भारत के संदेश आगे बढ़ाते हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं द्वारा भव्य मानव श्रृंखला बनाई गई और कैम्पस में ‘‘नारी सम्मान, नारी अधिकार, यही प्रगतिशील समाज का आधार’’ रैली निकाली गई। इससे पूर्व 15 अप्रैल को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था।
केएम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने वालो एक परिवर्तनकारी कदम है।
विवि कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी से शासन अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. सुमित मोहन, डॉ. रंजीत सिंह पुण्डीर, डॉ. अनीता चौधरी, डा. ब्रजकिशोर, डा. आरके शर्मा, संतोष ठाकुर, डा. रिंकू ने महिलाओं की समान भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर विवि के दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने रैली और मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करते हुए स्लोगन और सूक्ति वाकय दर्ज किये।