मथुरा । अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व डा.पंकज कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि 10 अप्रैल को जनपद मथुरा के वृन्दावन / थाना मांट क्षेत्रांतर्गत केसी घाट के पास, नाव दुर्घटना घटित हुई थी। उक्त दुर्घटना में कुल 15 व्यक्ति मृत हुए हैं, 08 व्यक्ति घायल हैं व 10 लोगों की स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित हैं तथा 01 व्यक्ति लापता है। जिनकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा को प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है।
अतः सर्व-साधारण को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति/दल एवं किसी संस्था आदि को उक्त घटना के संबंध में जानकारी हो, तो वह अपने लिखित / मौखिक अभिकथन एवं अभिलेखीय साक्ष्य (यदि कोई हो तो) अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा के समक्ष कलेक्ट्रेट मथुरा स्थित कार्यालय में दिनांक 23.04.2026 तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर दर्ज / प्रस्तुत कर सकते हैं।