News4live मथुरा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को समर्पित दिवस पुलिस एवं यूनिफॉर्म फोर्स दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, मथुरा स्थित सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को जनगणना के महत्व, उद्देश्य एवं जनगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करते हुए उनकी स्व-गणना भी संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं यूनिफॉर्म फोर्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया से जोड़ना तथा स्व-गणना के माध्यम से जनगणना अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर जनगणना प्रभारी श्री अश्वनी कुमार, जनगणना निदेशालय से आए जिला प्रभारी श्री मृगेन्द्र सिंह, सह-प्रभारी श्री अभिषेक पांडेय, जिला जनगणना सहायक श्री कपिल यदुवंशी, तकनीकी सहायक श्री अंकुर सक्सेना एवं श्री ऋषभ कुमार तथा पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक श्री राकेश कुमार बघेल एवं उपनिरीक्षक श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों से जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया गया।