बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का दिया मूलमंत्र : किशन चौधरी

Uncategorized

राधाकुंड, मगोर्रा जाटव समुदाय बारात घर में हुए विविध कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ाया उत्साह

मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रागनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों का उमड़ा सैलाब

मथुरा। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद के राधाकुंड और मगोर्रा स्थित जाटव समुदाय बारात घर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीचौधरी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर  माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।


शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मेधावी छात्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कम्प्यूटर सिस्टम देकर प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीचौधरी ने कहा “बाबा साहब ने ’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का जो मूलमंत्र दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमारी युवा पीढ़ी शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकती है।“ वहीं दूसरी ओर मगोर्रा के जाटव समुदाय बारात घर में आयोजित रागनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। उक्त कार्यक्रमों में राधाकुंड चेयरमैन रामफलजी, चंदगीराम नेताजी, गौरव, विजय प्रधान (मगोर्रा), समय सिंह, राजू चौधरी, गुड्डू चौधरी और प्रदीप कुंतल सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।

Spread the love