भाजपा की वादाखिलाफी से आक्रोशित मतदाता बन चुके सत्ता परिवर्तन का मन- मुकेश धनगर

टॉप न्यूज़

मथुरा। संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर ने छाता और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा और कहा कि पूरे देश में भाजपा की वायदाखिलाफी को लेकर मतदाताओं में आक्रोश है और वे सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के दौरान गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जब किसानों द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो सरकार उन पर बर्बरता करती है। बढ़ती महंगाई से लोगों का हाल खराब है। जिस भ्रष्टाचार को दूर करने की बात मोदी किया करते थे, आज वो स्वयं भ्रष्टाचार के चंगुल में जकड़ चुके हैं। उन्होंने चन्द धनपतियों को लाभ पहुंचाने के सिवाय जनता का कोई भला नहीं किया।
आज प्रत्याशी धनगर ने छाता और गोवर्धन विधानसभा के सौन, सौंख, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, कोसी, पैगांव, बुखरारी, शाहपुर, शेरगढ़ क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
जानता ने हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण कर प्रत्याशी धनगर का स्वागत किया और उनके प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए अपनी क्षेत्रीय समस्याओं का पिटारा भी उनके सामने खोल दिया। प्रत्याशी धनगर ने सभी की समस्याओं पर ध्यान से विचार विमर्श करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ मांगते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रण लिया।
प्रत्याशी धनगर ने कहा कि उन्हें झूठे वायदे करने का कोई हक़ नहीं है। वह तो बस वायदे से ज्यादा कर्म करने में विश्वास रखते हैं और यह प्रेरणा उन्हें जनता के बीच जाकर, उनकी समस्याओं को सुनकर ही मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि जनता हम पर विश्वास करती है तो हमारा भी कर्तव्य है कि उनकी परेशानियों की ओर हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि झूठे वायदे कर उनके विश्वास के साथ खेलने की। इसी विचार को लेकर प्रत्याशी धनगर का काफिला जगह जगह जनता के प्यार और विश्वास का साक्षी बनता नज़र आया।
जनसंपर्क में उनके साथ कोसीकला पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, वैद्य मनोज गौड़, विपुल पाठक दीपक कौशिक, महेंद्र मंगला, वेद प्रकाश महावर, सलीम जाफर, ठाकुर बिहारी लाल, हनीफ मुला, बंटी सिद्दीकी, कासन रिजवी, मुस्लिम कुरैशी, सोमिल कुलश्रेष्ठ, हाजी शहाबुद्दीन, अजय कुमार, हाजी नसीम शाह, यश दीक्षित, विमल सहाय, विपिन पंडित, विजय चौधरी, हाकिम सिंह गौरव सिंह वरुण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Spread the love