चुनावी रणः जब प्रत्याशी ने महापंचायत में फैला दी ‘झोली’

देश

खूंटेल खाप से समर्थन का मिला है भरपूर आश्वासनः सुरेश सिंह

मथुरा। खूंटेल खाप की पंचायत में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने अपनी झोली फैला दी और आशीर्वाद के रूप में खाप का समर्थन मांग। बसपा प्रत्याशी का दावा है कि खाप की पंचायत ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्हें पूरे समर्थन का भरोसा दिया है। इससे वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पिछले चुनावों से अलग है। यह अपने और बारही के बीच किसी एक को चुनने चुनाव है। यह हम सब की साझा लड़ाई है। जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह ने कहा कि आज पूरा जनपद टकटकी लगाए सुरेश सिंह की ओर देख रहा है। लौरिया ग्राम पंचायत के चंद्रभान ने कहा कि हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि हमारे बीच से किसी को टिकट मिलेगा। हम सभी मिलकर एक साथ वोट करेंगे। कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने कहा कि अपने को अपनाओ बाहरी को भगाओ, फैसले का दिन आ गया है। डॉ. राजवीर ने कहा कि आज बहुत अच्छा मौका है। आपको तलवार नहीं चलानी, लाठी नहीं चलानी आपको अपने मत का प्रयोग करना है। मगोर्रा ग्राम पंचायत के चंद्रपाल ने कहा कि आप सभी लोग सुरेश सिंह बनेंगे तभी आप लोग जीतेंगे। अड्डा देवश्याम प्रधान ने कहा कि मौका हमारे पास चल कर आया है। मास्टर धीरेन्द्र ने कहा कि हम जानते हैं कि समय निकल जाता है बात बनी रहती है। खुटेल पट्टी के लोग एक जुट हैं। विनोद प्रमुख ने कहा कि हमारी सांसद दस कार्यकर्ता के नाम नहीं बता सकतीं। फोडर से किसान सभा के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने का प्रयास हुआ, खतरा अभी टला नहीं हैं, हमें सजग रहना होगा। दौलतपुर के जाकिर प्रधान ने कहा कि बहुत धोखा खा लिया अब नहीं खाएंगे, अपने को ही जिताएंगे। घूरेलाल ने कहा कि काफ़ी दिन से खामोशी नजर आ रही है। हमारी किसान यूनियन एक साथ सुरेश सिंह को वोट करेगी।. क्षेत्रीय सांसद आपके हमेशा काम आएगा

Spread the love