सत्य प्रकाश कर्दम बने बसपा जिला अध्यक्ष

टॉप न्यूज़

मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. मायावती ने सत्य प्रकाश कर्दम को मथुरा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बिरजापुर, हाईवे निवासी सत्य प्रकाश कदम इससे पहले 2015 से 17 तक बसपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें आगरा अलीगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में वह आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर रहे। शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो ने गोवर्धन सिंह को मथुरा जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए सत्य प्रकाश कदम को जिला अध्यक्ष बनाया है। इस बारे में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका वह पूरी तरह से पालन करेंगे और जिले में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।

Spread the love