
मथुरा। मथुरा मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का चुनाव स्थानीय एक होटल में हुआ, जिसमें डा.बीएस गोयल को अध्यक्ष एवं डा.ललित वार्ष्णेय को सचिव चुना गया।

चिकित्सकों ने नई टीम को बधाई देते हुए स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी डा. अशोक अग्रवाल व डा. मनोज गुप्ता की उपस्थिति मे चुनाव हुआ। इसमें डा. बी. एस गोयल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डा. राजीव मित्तल, डा राजीव अग्रवाल, डा मोहित गुप्ता, डा वर्षा तिवारी को उपाध्यक्ष एवं डाक्टर ललित वार्ष्णेय को सचिव बनाया गया।


संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी डा.सिद्धार्थ धनगर व डा. अनु गोयल को मिली। डा. शैफाली सिंघल, डा मनिका भाटी (कल्चरल सेक्रेटरी), डा. अंशुल गोयल (इवेंट मैनेजर), डा. अंचल गोयल (साइंटिफिक सेक्रेटरी), डा. विशवेंद्र (कोषाध्यक्ष), डा प्रवीण गोयल (इंसीनरेटर इंचार्ज), डा. विपुल गोयल (बिल्डिंग इंचार्ज) डा. नरेंद्र सिंह, डा. नेहा मित्तल (स्पोर्ट सेक्रेटरी), डा. हार्दिक जैन, डा. देवेंद्र अग्रवाल, डा. राघव कुमार, डा एस के जैन (सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव), डा. प्रेम पाल भाटी, डा शोभित गुप्ता, डा. अंकित अग्रवाल, डा. राजेश सिंह, डा. दिलीप शर्मा, डा. विनय तिवारी, डा. रितिन गोयल, डा. पवन अग्रवाल, डा एस के गुप्ता, डा शिखा गुप्ता (स्टेट रिप्रेजेंटेटिव) पद पर नियुक्त किया गया।
