आज का पंचांग : रविवार, 25 दिसंबर 2022

ज्योतिष

. ।। 🕉 ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पञ्चांग»»»📜
कलियुगाब्द……………………..5124
विक्रम संवत्…………………….2079
शक संवत्……………………….1944
मास……………………………….पौष
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………द्वितीया
प्रातः 08.25 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय…………..प्रातः 07.04.11 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 05.49.34 पर
सूर्य राशि……………………………धनु
चन्द्र राशि…………………………मकर
गुरु राशि…………………………..मीन
नक्षत्र………………………..उत्तराषाढ़ा
संध्या 07.16 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग…………………………….व्याघात
रात्रि 12.55 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण……………………………कौलव
प्रातः 08.25 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………..(सहस्य) हेमंत
दिन……………………………..रविवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
25 दिसम्बर सन 2022 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक………………………7
🔯 शुभ रंग…………………….नीला

⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.47 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
संध्या 04.25 से 05.44 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
06:27:51 08:34:49
मकर
08:34:49 10:20:38
कुम्भ
10:20:38 11:54:08
मीन
11:54:08 13:25:21
मेष
13:25:21 15:06:04
वृषभ
15:06:04 17:04:43
मिथुन
17:04:43 19:18:25
कर्क
19:18:25 21:34:35
सिंह
21:34:35 23:46:24
कन्या
23:46:24 25:57:03
तुला
25:57:03 28:11:41
वृश्चिक
28:11:41 30:27:51

🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।

चौघडिया :-
प्रात: 08.27 से 09.46 तक चंचल
प्रात: 09.46 से 11.06 तक लाभ
प्रात: 11.06 से 12.25 तक अमृत
दोप. 01.45 से 03.05 तक शुभ
सायं 05.44 से 07.24 तक शुभ
संध्या 07.24 से 09.05 तक अमृत
रात्रि 09.05 से 10.45 तक चंचल ।

📿 आज का मंत्रः
।। ॐ रवये नम: ।।

संस्कृत सुभाषितानि :-
धॄति: क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रह: ।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम् ॥
अर्थात :
धर्म के दस लक्षण हैं – धैर्य, क्षमा, आत्म-नियंत्रण, चोरी न करना, पवित्रता, इन्द्रिय-संयम, बुद्धि, विद्या, सत्य और क्रोध न करना॥

🍃 आरोग्यं सलाह :-
केले के औषधीय गुण –

7. एथलीटों के लिए अच्छा आहार –
केले में मौजूद खनिज सामग्री और आसानी से पचाने वाले कार्ब्स के कारण इसे एथलीटों के लिए सही भोजन के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है।
कैल्शियम से भरपूर कच्चा केला हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और साथ ही ये मूड स्विंग की समस्या में भी लाभकारी है।

आज का राशिफल :-

🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। थकान महसूस होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
योजना फलीभूत होगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी हो सकती है। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। बनते कामों में देरी होगी। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

Spread the love