यमुना भक्त महापंचायत में पधारे संतों में भारी आक्रोश

बृज दर्शन

ब्रज के व्रत संत रमेश बाबा ने प्राणों की आहुति देने की कही बात
जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा जब तक यमुना जी का जल शुद्ध नहीं होगा जब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा

मथुरा । श्री यमुना जल शुद्धीकरण संघर्ष समिति द्वारा आज एक यमुना भक्त महापंचायत पुण्यतिथि विश्राम घाट पर आहूत की गई जिसमें के ब्रज के सभी यमुना भक्तों को आमंत्रित किया गया था जिसमें मुख्य रूप श्री श्री 108 गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम लाल महाराज , ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री विभूषित रमेश बाबा एवम पंकज बाबा महाराज गोकुल के संयुक्त निर्देशन में यमुना भक्त महापंचायत हुई जिसमें कार्यक्रम के संयोजक विजय चतुर्वेदी लालजीभाई शास्त्री ने कहा कि हमें श्री यमुना जी की अविरल निर्मल धारा प्राप्त करने के लिए जो भी कठिन कम होगा वह कार्य किया जाएगा बहुत ही जल्द इस पर निर्णय हुआ और जैसा महाराज आज्ञा करेंगे इस आधार पर कार्य किया जाएगा कार्यक्रम में संत रमेश बाबा ने कहा ब्रज में यमुना जी की निर्मल धारा लाओ चाहे तो मेरे प्राण ले लो, पुरुषोत्तम महाराज ने कहा सभी संगठन यमुना जल शुद्धिकरण का अलग-अलग आंदोलन चला रहे हैं किंतु आज हृदय में प्रसन्नता हुई है की बहुत से संगठन एक मंच पर एक साथ उपस्थित हुए हैं और जो यमुना भक्त हैं जिनकी यमुना में आस्था है वह यहां अपनी मां की पीड़ा के लिए आए हैं पंकज महाराज ने कहा समूचे भारतवर्ष में यमुना जल शुद्ध के लिए लगभग 50 लाख हस्ताक्षर किए जा चुके हैं और कार्य निरंतर जारी है तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज मंडल महामंत्री पंडित यज्ञदत्त शास्त्री ने कहा प्रधानमंत्री के नाम पत्र यमुना भक्तों द्वारा पत्र भेजे जा रहे हैं यह अभियान पूरे ब्रजमंडल में चलाया जा रहा हैं जो भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि को बनाने की बात कर रहे हैं उन्हें उन्हें पता होना चाहिए कि यमुना जी और गिरिराज जी के बिना भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनाना व्यर्थ है इसलिए यमुना जल का शुद्ध होना परम आवश्यक है मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने कहा पूरे ब्रज मंडल में यमुना भक्त एक साथ खड़े होंगे तो सरकार निश्चित ही झुकेगी और यमुना का जल शुद्ध होगा कुछ यमुना भक्तों द्वारा अपने प्राण त्यागने की बात भी कही गई । वक्ताओं में तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी राधाकांत शास्त्री , भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, अरविंदम चतुर्वेदी नमामि गंगे संयोजक पंकज चतुर्वेदी तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजप्रांत महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज श्री माथुर चतुर्वेद परिषद से संजय चतुर्वेदी श्रीजी पीठ भोलबाबा महाराज भारतीय चरित्र निर्माण संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिलानंद चतुर्वेदी, घनश्याम हरियाणा, धर्म यात्रा महासंघ से राजीव मित्तल, हरकिशन मित्तल व्यापार मंडल से देवेंद्र मित्तल ताराचंद अग्रवाल, नवसृजन ब्रजमंडल से गंगा रानी गोपाल चतुर्वेदी व्रजप्रांत अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा, मनीष गुप्ता एडवोकेट पंडित राजेश पाठक गौरव चतुर्वेदी एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहें महापंचायत का संचालन ब्रजमंडल महामंत्री अजय चतुर्वेदी ने किया।

Spread the love