गिरिराज पर्वत पर भेड़ चराने गए वृद्ध की पत्थर से कुचल कर हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़

गोवर्धन। मंगलवार को गिरिराज पर्वत पर आपत्तिजनक स्थिति में वृद्ध का शव मिला। मृतक गिरिराज पर्वत पर भेड़ चराने गया था, जहां पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की।

मंगलसिंह पुत्र सीरियासिंह निवासी आन्योर उम्र करीब 65 वर्ष सोमवार को गिरिराज पर्वत पर भेड़ चराने गया था उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने गिरिराज जी पर्वत व आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला मंगलवार की सुबह मंगल सिंह का शव गिरिराज पर्वत पर मिला। उसके
मुँह में कपड़ा लगा था।
थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरु कर दी है।

Spread the love