सिल्वर पैलेस मार्केट व्यवसाय समिति ने मीठी लस्सी व नमकीन छाछ की प्याऊ लगाई, परिक्रमार्थियों की प्यास बुझाई

Uncategorized

मथुरा । अधिक मास के उपलक्ष में मंडी रामदास स्थित सिल्वर पैलेस मार्केट व्यवसाय समिति द्वारा मीठी लस्सी व नमकीन छाछ की प्याऊ लगाकर लगभग 5000 गिलास का वितरण किया लंबी-लंबी लाइनों में श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाव हेतु ठंडे पेय पदार्थ से राहत मिली प्याऊ का शुभारंभ व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा वितरण कर किया गया
मंडी रामदास स्थित सिल्वर पैलेस मार्केट में लस्सी व छाछ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि अधिक मास में जहां संपूर्ण भारत वर्ष के साथ विदेश तक के लोग अपनी धार्मिक आस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में आ रहे हैं वही नाकाफी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण स्थानीय व्यापारी व व्यापारिक इकाइयों द्वारा इस तरह के सेवा कार्यों से संपूर्ण ब्रजमंडल में सेवा की जा रही है जिसके लिए स्थानीय व्यापारी धन्यवाद के पात्र है व प्रशासन को भी ऐसे व्यापारियों का आभारी होना चाहिए
कार्यक्रम आयोजक गोपाल कृष्ण अग्रवाल व सौरभ बंसल विसावर बालो द्वारा कहां की इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर व यमुना जी के लिए जाते हैं इस भीषण गर्मी में प्रशासन द्वारा इस मार्ग में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई इस कारण से आज यहां 5000 लोगों के लिए मीठी लस्सी व नमकीन छाछ का वितरण किया गया है अब आगामी गुरुवार 4 तारीख को पुनः श्रद्धालुओं की सेवार्थ अबकी बार 10000 लोगों के लिए यह वितरण कार्यक्रम किया जाएगा व संपूर्ण अधिक मास में यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा
इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, रिजुल अग्रवाल, मनीष बंसल, राकेश अग्रवाल, गोविंद बंसल, उत्कर्ष अग्रवाल, रिंकू, आनंद, राजू, मनोज मामा, सचिन चौधरी, आशीष गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे

Spread the love