जनता की सेवा में सक्रिय हुआ विद्युत व गैस शवदाह गृह, पूरे धार्मिक संस्कार भी और पर्यावरण की सुरक्षा भी

Uncategorized

मथुरा। ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति द्वारा संचालित निशुल्क विद्युत व गैस शवदाह गृह में पहले माह मई में 47 शवों का दाह संस्कार पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से किया गया, जिसमें से 44 शव लावारिस व तीन शव परिजनों द्वारा लाऐ गये थे। उक्त सभी शवो का संस्कार समिति द्वारा निशुल्क किया गया।
यह जानकारी देते हुए समिति के विद्युत व गैस शवदाह गृह के संयोजक महेश अग्रवाल साड़ी वालों ने बताया कि उम्मीद से अधिक शवों का अंतिम संस्कार विगत एक मई से 31 मई तक यहां हुआ है। सुविधाओं की दृष्टि से यहां मौजूद दोनों भट्टियां कार्य कर रही है। बिजली, गैस व जनरेटर के माध्यम से पूर्णतः निशुल्क यह सेवा जारी है।
संचालन समिति के अध्यक्ष डा़ अशोक अग्रवाल व मंत्री उमेश अग्रवाल एड़ ने आम नागरिकों से इस निशुल्क सेवा के लिए लोगों को जागृत करने की अपील करते हुए कहा कि पूर्ण धार्मिक क्रिया अनुसार पंडित की उपस्थिति में यहां अंतिम क्रिया की व्यवस्था यमुना तट स्थित शवदाग्रह में की गई है। यहा शव के साथ आने वाले उनके मित्र व परीचितों के बैठने के लिए वातानुकूलित हाल, मीठा व ठंडा पानी आदि की भी व्यवस्था है।
समिति संरक्षक धनेश मित्तल व शशिभानु गर्ग ने आम लोगों से अपील की कि वह लोगों को जागृत करें व किसी भी भ्रांति में न पड़ते हुए अपने किसी भी परिचित के देहांत पर उसके अंतिम संस्कार के लिए बिजली के शवदाह गृह का इस्तेमाल करें, जो पूर्णतया निशुल्क होने के साथ-साथ पेड़ों व पर्यावरण बचाने में भी सहायक होगा। इसके साथ ही इसके संचालन के लिए सार्थक सुझाव, जो भी व्यक्ति देना चाहे, वह सादर आमंत्रित हैं।

Spread the love