‘श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम, लोग करें मीरा को यूं ही बदनाम’

बृज दर्शन

मथुरा। ब्रजरज उत्सव के आखिरी दिन भजन गायक ओसमान मीर की कृष्ण भक्ति ने उपस्थित समुदाय को भावविभोर कर दिया। श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम लोग करें जैसे भजनों का लोगों जमकर आनंद लिया।
धोलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव के आखिरी दिन भी कला और संस्कृति का संगम देखने को मिला। ब्रज के लोक कलाकारों की दिन-भर की प्रस्तुति के बाद देर शाम भजन गायक ओसमान मीर ने ‘बांसुरी वैरन भई., ‘श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम लोग करें’, ‘सांसों की माला पर लिख दूं पिया का नाम, ‘ एक राधा एक मीरा’, ‘राधे राधे रटो चले आएंगे बिहारी’ और ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा’ आदि भजन गाए।

सफल आयोजन पर दी बधाई
इससे पहले कार्यक्रम के अंतिम दिन पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने ब्रजरज उत्सव के सफल आयोजन पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद को बधाई दी। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया।

इनका हुआ सम्मान

इसमें डॉ. खेमचन्द यदुवंशी, जगदीश ब्रजवासी, डॉ. सीमा मोरवाल, डॉ. जगदीश ब्रजवासी, पंकज खंडेलवाल, हरप्रसाद राजपूत, सम्पत लाल जोशी, प.हरिओम शर्मा, पुण्डरीकाक्ष बन्धु, मुकेश कौशिक, रांझा गायक-सुखदेव, राजेश शर्मा, महेश व्यास, कालीचरण पटाखा आदि का सम्मान किया गया।

Spread the love