विश्व की शान्ति, सदभावना, समृद्धि व कल्याणार्थ होगा श्रीमदभागवत का धर्मानुष्ठान

बृज दर्शन

मथुरा। श्रीमदभागवत कथा आजोजन समिति द्वारा पौराणिक दीर्घविष्णु मंदिर में होगा धर्मानुठान श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में विश्व शांति सदभावना, समृद्धि व कल्याणार्थ पौराणिक दीर्घ विष्णु मंदिर में श्रीमदभागवत का धर्मानुष्ठान का आयोजन मंदिर के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में होगा। जिसमें श्रीजी बाबा महाराज व राजा बाबा महाराज के सुपौत्र युवा कथा प्रवक्ता श्रीवल्लभ गोस्वामी कथा का अमृतमयी रसपान कराएंगे। अनुष्ठान की जानकारी देते हुए समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्वानों व ब्रजमंडल के संतो की सानिध्य में श्रीमदभागवत का संस्कृत में मूल पाठ व हवन इत्यादि सात दिन तक अनवरत चलेगा। इस अनुष्ठान के प्रधान यजमान प्रभु दीर्घविष्णु स्वयं होंगे। उनके चरण कमलों में समर्पित होगा यह धर्मानुष्ठान। इस कार्यक्रम के संयोजक व दीर्घ विष्णु मंदिर के महंत सरदार कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन ब्रजमंडल के संत महंत अनुष्ठान में सहभागीता करेंगे. सनातन संस्कृति की विश्व कल्याण की भावना के अनुरूप यह अनुष्ठान है। समिति अध्यक्ष पं. शशांक पाठक ने बताया कि समिति द्वारा सदैव जनकल्याण के लिए धर्मार्थ व रचनात्मक कार्य करती रही, उसी कड़ी में यह अनुष्ठान संसार का कल्याण करने वाले श्रीहरिविष्णु के सानिध्य में विश्व बंधुत्व की भावना से किया जा रहा है। कथा व्यास श्रीवल्लभ गोस्वामी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह इस विश्वजन हितार्थ अनुष्ठान में अपना योगदान दे रहे हैं। समिति के सलाहकार महंत दीपक शास्त्री व पार्षद रामदास चतुर्वेदी उपस्थित थे।

Spread the love