मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के शैलेंद्र शर्मा बने महामंत्री, मुकेश शर्मा बने अध्यक्ष

देश

वर्षा रामनानी

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। मुकेश शर्मा अध्यक्ष और शैलेन्द्र शर्मा महामंत्री चुने गए हैं। श्री देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है ।
मथुरा रिफाइनरी में हर वर्ष कर्मचारियों के नेतृत्व के लिए कर्मचारी संघ के चुनाव होते हैं। इस वर्ष यह चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुए। वर्ष 2023-24 के लिए हुए चुनाव में कुल 554 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के दावेदार श्री मुकेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी श्री धर्मेन्द्र वर्मा को 111 वोटों से शिकस्त दी। महामंत्री पद श्री शैलेन्द्र शर्मा ने अपने नाम किया। उन्होंने श्री राम किशन को 144 मतों के भारी अंतर से मात दी। श्री शर्मा को 347 जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 203 वोट मिले। श्री शैलेंद्र शर्मा लगातार चौथी बार महामंत्री के पद पर भारी बहुमत से चयनित हुए है। उपाध्यक्ष पद के लिए श्री देवेंद्र कुमार चुने गए। उन्होंने श्री यशवंत सिंह को हराया। संयुक्त सचिव (औ. विवाद) के पद पर श्री हरीश कुमार पहल चुने गए। श्री पहल ने श्री पंकज कुमार गुप्ता को 118 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव (जन कल्याण) के लिए तुलसी राम उपाध्याय श्री फतेह सिंह को 100 मतो से हराकर जीत दर्ज की। श्री दीपेन्द्र राठोर ने श्री प्रमोद कुमार को हराकर कोषाध्यक्ष पद अपने नाम किया। सदस्यों के रूप में श्री अरविंद कुमार, श्री अखलेश कुमार पासवान, चौधरी देवेंद्र सिंह, श्री राजेश कुमार दीक्षित और श्री अवनीश मिश्र चुने गए। 11 सदस्यीय कर्मचारी संघ के लिए हुए चुनाव में श्री शैलेंद्र शर्मा के ग्रुप के 08 सदस्यों ने जीत दर्ज की। वहीं प्रतिद्वन्दि पार्टी के 03 ही सदस्य चुनाव जीत सके।​

Spread the love