संविधान बचाओ महा बाइक रैली का आयोजन आज

टॉप न्यूज़

जिला गाज़ियाबाद :- भारत के अंदर सभी पार्टी के नेता लोग अपनी अपनी पार्टी को मजबूत बनाने व प्रचार करने के लिए बाइक रेलिया निकालते रहे है।
लेकिन आज 1 अक्टूबर को आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला अध्यक्ष राजकुमार जी ने बहुत महत्वपूर्ण तरीके से कदम उठाया और डाक्टर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के बनाए संविधान को बचाने के लिए महा बाइक रैली निकालने की तैयारी खूब जोर शोर से की। जिसमे जिला गाज़ियाबाद की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज 1 अक्टूबर 2023 को समय करीब 9 बजे महा बाइक रैली बाबा साहब को नमन करके संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए। स्थान जिला कार्यलय आजाद समाज पार्टी काशीराम नंदग्राम से प्रारम्भ होंगी। महा बाइक रैली संवैधानिक तरीके से सफल बनाई जाएगी।

रिपोर्ट अरुण वर्मा
जिला गाज़ियाबाद।

Spread the love