राम आएंगे एक अनुभूति उत्सव 18 को, धार्मिक आयोजन के साथ हनुमान चालीस पाठ, जलाए जाएंगे दीपक

बृज दर्शन

मथुरा। अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राधिका विहार स्थित आरियाना वेलनेस सेंटर पर राम आएंगे एक अनुभूति उत्सव का आयोजन शुक्रवार 18 जनवरी को शाम चार बजे से होगा। आयोजकों द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसमें कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के चरणों में भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।
आरियाना वेलनेस सेंटर पर होने वाले इस अनुभूति उत्सव में श्रीराम के चरणों में भजन-कीर्तन, डांस, कविता, मंत्र, हनुमान चालीसा आदि का पाठ होगा। रश्मी, दीक्षा-रिद्धि, डाक्टर गुलशन, चंद्र मलिक, डा. वर्तिका, शैफाली, विष्णुप्रिया, मीरा, डा. मुक्ति, अरूना जौहरी, विभा, अनुष्का, नेहा, यशस्वी, बबिता, सविता, प्रवीन, डाक्टर करुणा, प्रीति, डा. आशीष, डा रूपा गोपाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। प्रस्तुतियों के बाद हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसमें सभी दीया जलाएंगे। सभी को हनुमान चालीसा का वितरण होगा। श्री अन्न का प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजक एवं आईएमए उपाध्यक्ष डाक्टर आशीष गोपाल एवं डाक्टर रूपा गोपाल अग्रवाल के अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। अनुसार तैयारियां अंतिम चरणों में है।

Spread the love