चंद्रयान-3 अभियान की सफलता के लिए वृंदावन में पूजा-अर्चना

टॉप न्यूज़

मथुरा। मंगलवार को वृंदावन में गोपालखार स्थित आनंद बल्लभ गोस्वामी के स्थान पर चंद्रयान अभियान-3 अभियान की सफलता के लिए पूजा-पाठ का कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम में ब्रजवासियों और हिंदूवादियों ने विधि विधान से पूजा करते हुए दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के स्थापित होने की प्रभु से मंगल कामना की।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतवर्ष की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान स्थापित होगा और भारत विश्व में पहला स्थान प्राप्त करेगा।
इस मौके पर संरक्षक आचार्य बद्रीश,अध्यक्ष दिनेश शर्मा, असवनी शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री आनंद बल्लभ गोस्वामी, मुनेश गौतम, दिनेश शर्मा, राहुल गौतम, महावीर प्रधान, डाक्टर मनोज मोहन शास्त्री, फूलडोल बाबा, अघोरी महाराज आदि उपस्थित रहे।

Spread the love