कृष्ण जन्मभूमि केस के वादी दिनेश शर्मा को दिल्ली में कंप्यूटर बाबा ने किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और मथुरा कृष्ण जन्म भूमि का केस लड़ने वाले दिनेश शर्मा को दिल्ली में कंप्यूटर बाबा सहित महान संतों ने सम्मानित किया। छतरपुर दिल्ली में दत्तात्रेय महाराज शनिधाम मंदिर में एक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें देश-विदेश से अनेक महामंडलेश्वर और प्रमुख संत उपस्थित हुए। इस समारोह में वृंदावन से भी कई आचार्य और महामंडलेश्वर उपस्थित हुए।

आपको बता दें कि दिनेश शर्मा गोवर्धन गिरिराजजी के रहने वाले हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हैं। हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा 2021 से कृष्ण जन्मभूमि से शाही ईदगाह को हटाने वाला केस लड़ रहे हैं, इन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक मुगल शासकों द्वारा बनाई गई शाही ईदगाह को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से हटा नहीं देंगे, तब तक नंगे पैर ही रहेंगे, अपने पैरों में जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। दिनेश शर्मा ने न्यायालय से प्रार्थना की थी कि मथुरा ईदगाह मस्जिद को गंगाजल से धोने की अनुमति दी जाए और और उसमें लड्डू गोपालजी की अभिषेक और पूजा-पाठ की परमिशन भी दी जाए। दिनेश शर्मा ने माइक द्वारा अजान किए जाने पर भी आपत्ति लगाई। दिनेश शर्मा ने बताया कि वह चंद्रशेखर आजाद को अपना आदर्श मानते हैं, और कृष्ण भगवान के मंदिर को आजाद करा कर रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनको कई बार विदेश से और अपने देश से भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है लेकिन उन्होंने कहा कि होगा वही जो राम रच राखा। मैं रहूं या ना रहूं यह देश रहना चाहिए। दिनेश शर्मा कई बार कह चुके हैं कि यदि उनकी हत्या हो जाती है तो जिला प्रशासन मथुरा को जिम्मेदार माना जाए। इस मौके पर कंप्यूटर बाबा, शनि धाम वाले दत्तात्रेय महाराज जी, आचार्य बद्रीस जी महाराज, महामंडलेश्वर भैया जी महाराज, प्रमुख संत बालकृष्ण जी महाराज, किन्नर अखाड़े से मां शारदा, मां पुष्पा, प्रेम आनंद गिरि जी महाराज आदि सहित महान संत उपस्थित थे।

Spread the love