बिजली विभाग मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर बने प्रद्युम्मन त्रिपाठी, बांके बिहारी के किए दर्शन

टॉप न्यूज़

मथुरा। बिजली विभाग मथुरा जोन (नवसृजित वितरण क्षेत्र) के चीफ इंजीनियर पद पर दक्षिणांचल मुख्यालय ने इंजीनियर प्रद्युम्न त्रिपाठी की नियुक्ति कर दी है। त्रिपाठी मध्यांचल से स्थानान्तरित होकर दक्षिणांचल आए हैं। एमडी अमित किशोर आईएएस ने इसके आदेश जारी किए हैं। अभी तक यह जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ मिश्रा संभाले हुए थे। शनिवार को नवागत चीफ इंजीनियर ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मथुरा के बारे में जानकारी की। इस मौके पर उनके साथ एसई शहरी मनोज कुमार,एसई प्रभाकर पांडेय,एक्सईएन वृंदावन अनिल कुमार आदि अधिकारी-इंजीनियर मौजूद रहे। बता दें जोन कार्यालय खुलने से बिजली सप्लाई में सुधार के साथ कार्यों में भी तेजी आएगी। लगातार मॉनीटरिंग होने से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण भी जल्द हो सकेगा। जोन स्तर कार्यों के लिए अब आगरा जाने की जरूरत नहीं होगी।

-जनपद में पांच लाख उपभोक्ता
मथुरा शहरी सर्किल में करीब डेढ़ लाख, देहात मंडल प्रथम में दो लाख से अधिक, देहात मंडल टू में करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इसमें सभी प्रकार के कनेक्शन शामिल हैं। जनपद में उपभोक्ताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है।

-तीन एसई, नौ एक्सईएन
मथुरा में तीन अधीक्षण अभियंता, शहरी मंडल में तीन अधिशासी अभियंता, देहात मंडल में तीन अधिशासी अभियंता, देहात मंडल द्वितीय में दो अधिशासी अभियंता हैं। शहर एवं देहात के टेस्ट डिवीजन में एक-एक अधिशासी अभियंता हैं।

–नये साल से मिलेंगे समस्त अधिकार
नवसृजित क्षेत्र के मुख्य अभियंता को समस्त अधिकार 1 जनवरी 2024 से प्रदान किए जाएंगे। नये पदों का सृजन नहीं किया जाएगा। आवश्यक पदों की व्यवस्था संबंधित निगम द्वारा उपलब्ध जनशक्ति से ही की जाएगी। यूपी पावर कारपोरेशन के निदेशक मंडल द्वारा यह आदेश दिए गए हैं।

Spread the love