विश्व जूनोसेस डे पर जूनोटिक बीमारियों के कारण और रोकथाम की दी जानकारी

मथुरा समाचार

मथुरा। उप्र पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्व विद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के अर्न्तगत जैव प्रौद्योगिकी महावद्यिालय एवं वेटेरिनरी पब्लिक हैल्थ द्वारा विश्व जूनोसेस दिवस पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि वक्ता डा. संजीव उपाध्याय, पब्लिक हैल्थ विशेषज्ञ द्वारा इस दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये डा. उपाध्याय ने जूनोटिक बीमारियों के कारक एवं उनके रोकथाम हेतु विभिन्न उपायों पर जानकारी दी। कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव ने डा. उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विश्व विद्यालय के विभन्नि संकायों के छात्र-छात्राओं ने भी इस गंभीर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य लोगों को जानवरों के द्वारा इंसानों में फैल रही खतरनाक बीमारियों से अवगत कराना है। जाने-अनजाने में इंसानों में जानवरों के लिए प्रेम बढ़ता जाता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महावद्यिालय के अधिष्ठाता प्रो. पीके शुक्ला, जैव प्रौद्योगिकी महावद्यिालय के अधिष्ठाता प्रो शरद कुमार यादव, प्रोफेसर अजय प्रकाश, वेटेरिनरी पब्लिक हैल्थ के विभागाध्यक्ष डा. उदित जैन के साथ ही जैव प्रौद्योगिकी महावद्यिालय से डा. विजय लक्ष्मी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन कु. श्वेता शर्मा द्वारा किया गया।

Spread the love