भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बने नेत्रपाल चौधरी

टॉप न्यूज़

भाजपा महानगर अध्यक्ष की संस्तुति पर हुई घोषणा

मथुरा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष और पूर्व पार्षद दीपक प्रजापति गोला एडवोकेट ने जाट नेता नेत्रपाल चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। ओबीसी मोर्चा के महामंत्री से पूर्व किसान मोर्चा और भाजयुमो के विभिन्न पदों पर नेत्रपाल जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी ने नवनियुक्त महामंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। महामंत्री ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे। महामंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, सांसद हेमामालिनी, पूर्व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल, पार्षद राकेश भाटिया आदि ने खुशी जताई है।

Spread the love