नगर निगम ने 12 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई

टॉप न्यूज़

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन ने राजपुर बांगर क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

मौजा राजपुर बांगर में खसरा संख्या 582क एवं 582ख/1 कुल रकवा 7720 वर्गमीटर राजस्व अभिलेखों में बेहड़/बंजर के रूप में दर्ज है। जो कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन की भूमि है जिस पर अनाधिकृत रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।
नगर आयुक्त अनुनय झा के दिषा-निर्देषों के क्रम में अपर नगर आयुक्त द्वारा दिये गये आदेष के अनुपालन में राखी शर्मा, नायब तहसीलदार एवं लवकुष गुप्ता सहायक नगर आयुक्त द्वारा स्वंय उपस्थित होकर अपने नैतृत्व में उक्त राजपुर बांगर क्षेत्रफल लगभग 7720 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए नगर निगम के संरक्षण में लिया गया है। प्रष्नगत सम्पत्ति पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के बोर्ड लगवाने के साथ-साथ तार फैसिंग की कार्यवाही भी की गयी है। वर्तमान में उक्त नगर निगम द्वारा कब्जे में ली गई भूमि का बाजारी मूल्य लगभग रू0 12,00,00,000/- (लगभग बारह करोड़) है। नगर आयुक्त के आदेशों क्रम में निरन्तर अवैध रूप से कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुये निगम की भूमियों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इस अवसर पर हरिकृश्ण गुप्ता कर अधीक्षक, अष्वनी पाण्डेय, लेखपाल, गंगा राम, कानूनगो, ओम बाबू लेखपाल, गोपाल प्रसाद षर्मा, लिपिक, पवन कुमार षर्मा, लिपिक सत्यप्रकाष दीक्षित लिपिक, विजय किषोर सुपरवाईजर निर्माण, मनोज चौधरी सुपरवाईजर निर्माण, भरत राजपूत, आकाष ठाकुर देवेन्द्र चौधरी, जाहिद खाॅ, राॅबिन बघेल, धर्मेन्द्र बघेल, मोनू, मोनू कुरैषी, अर्जुन ठाकुर, राम ठाकुर, इनाम खाॅ, लवकुष, एवं प्रवर्तन टीम आदि अनेकों कर्मचारी उपस्थित रहें।

Spread the love