सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस का शुभारम्भ संत जनों के द्वारा 17 मई को होगा

टॉप न्यूज़

मथुरा। हाईवे पर राधा दिल्ली कॉलोनी के निकट सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस का शुभारम्भ परम पूज्यनीय संत जनों के द्वारा17 मई को किया जाएगा। बेड के नए हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे।

इस बारे में सिटी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ गौरव भारद्वाज ने बताया कि अखिल ब्रह्माण्ड नायक श्रीकृष्ण की जन्मस्थली ब्रज क्षेत्र मथुरा धर्मनगरी के रूप में ख्याति प्राप्त है। ज्ञान और प्रेम की वाहिका यह भूमि विश्व मानव समाज के लिए आकर्षण का केंद्र है।

अध्यात्म और आत्म-तत्त्व की खोज में लगे महानुभाव यहाँ आत्मानन्द प्राप्त करते हैं। सामान्यजन के लिए यहाँ आत्मसुख के अनेकोनेक कारण उपलब्ध हैं। वृन्दावन, गोकुल, नन्दगाँव, बरसाना, राधाकुण्ड आदि राधा कृष्ण की क्रीड़ा स्थलियों के साथ गिरि गोवर्धन की पावन तलहटी यहाँ है।

सिटी ग्रुप द्वारा इस पुण्य भूमि मथुरा में एक अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण परम पूज्य संतजनों के आर्शीवाद से हो गया है। चिकित्सालय में एक ही छत के नीचे जटिलतम रोगों एवं रोगियों की समस्या का समाधान हो सके ऐसी हमारी परिकल्पना है। इस चिकित्सालय के माध्यम से हमारी यहीं इच्छा है कि हम सभी ब्रजवासियों को उच्चस्तरीय एवं किफायती इलाज ब्रज में ही उपलब्ध करा सके।

यह प्रकल्प शल्य चिकित्सा, अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणालियों एवं सतत् चिकित्सा कार्यक्रमों के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगा ऐसी हमारी इच्छा है और इसे पूर्ण करने में ईश्वर एवं आप सभी उदारमना सहृदयीजनों के सहयोग की आवश्यकता है।

Spread the love