नगरनिगम ने अवैध कब्जे से पहले ही तोड़ा निर्माण

देश

मथुरा। रविवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल नगरनिगम भूमि की पर भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध के प्रयास को नगर निगम प्रशासन द्वारा विफल कर दिया गया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी को इस संबंध में सूचना मिली थी की कुछ दबंग किस्म के लोग निगम की जमीन पर कब्ज़ा कर रहे है जिस पर उन्होंने तत्काल प्रवर्तन दल, राजस्व निरीक्षक एवम लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा।
टीम ने वहां जाकर जांच पड़ताल कर जेसीबी से अवैध कब्जे को तोड़कर विफल कर दिया। उक्त जमीन पर नगर निगम की संपत्ति पर नगर निगम स्वामित्व के बोर्ड स्थापित किया गया। कार्यवाही का नेतत्व सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा किया गया।

Spread the love