जगत अग्रवाल बने व्यापार संगठन के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री

टॉप न्यूज़

प्रयागराज #राष्ट्रीयजनउद्योगव्यापारसंगठन उत्तर प्रदेश का चुनाव होटल रामा कॉन्टिनेंटल सिविल लाइंस प्रयागराज में हुए

प्रयागराज। जन उद्योग व्यापार संगठन, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के चुनाव चुनाव में 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उसमें 18 पदाधिकारियों ने अपने नामांकन पत्र वापस किये। जिसमें से मेन कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी और महिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ!
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की उत्तर प्रदेश की मेन कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष- मनीष अग्रवाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रमेश निरंकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष- सत्य प्रकाश गुप्ता, , मुकुंद गोपाल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह पांडव, सत्य प्रकाश केसरी एडवोकेट, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री – जगत नारायण अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री – रविंद्र जायसवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री – आलोक कुमार आर्य, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील लखमानी, विनोद प्रिंस केसरवानी ,प्रदेश मंत्री – राजीव वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, आनंद जयसवाल, शंकर दयाल जायसवाल, अशोक कुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश की युवा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष- भागीरथी केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष – संजय गुप्ता ,प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री – मनीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री – अश्वनी गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री – श्री अचल कुमार मौर्य, राजेश केशरवानी, प्रदेश मंत्री- रोशन जायसवाल, कर्मेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल, सुनील जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल ओमर युवा कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महिला कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती कुसुम केसरवानी ,
प्रदेश महामंत्री श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सीता देवी ओमर, प्रदेश प्रभारी महिला अनीता अग्रवाल महिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी / राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल सहायक चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा एवं राष्ट्रीय मंत्री ओंकारनाथ केसरवानी जी की भूमिका से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ !
द्वितीय सत्र व्यापारी संवाद सम्मेलन में में उत्तर प्रदेश की आ रही व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा तथा उसके समाधान पर विचार किया गया तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से आगजनी की घटनाएं कानपुर में लगभग 2000 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान आगजनी की घटना में हुआ है लेकिन सरकार के द्वारा सिर्फ जीएसटी 6 महीने के लिए माफ करना यह कोई व्यापारियों के लिए भरपाई नहीं है इसी प्रकार से प्रयागराज में चौक की दुकानों में हुई आगजनी की घटना से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है जिस तरह से सरकार सभी वर्ग के लिए मदद करने का काम करती है उसी प्रकार से व्यापारियों की भी दरकार है इस तरह की जो भी आगजनी की घटना व्यापारियों के साथ होती हैं उसके लिए अलग से व्यापारी राहत कोष का गठन कर उसमें मदद करने की घोषणा की जाए

ओंकार नाथ केसरवानी राष्ट्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा उद्योग व खुदरा व्यापार कि चर्चा करते हुए कहां की देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 35 फीसद तो देश के निर्यात में 48 फीसद की हिस्सेदारी रखने वाले एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर देश की सरकार ने बड़े कदम उठाए गए हैं मुद्रा लोन व्यापारियों के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों की खरीदारी भ्रष्टाचार मुक्त कर छोटे मध्यम दुकानदारों की आय को बढ़ाने का काम कर कर रही है तथा छोटे व्यापारियों एमएसएमई मंत्रालय में सम्मिलित कर उत्थान का रास्ता खोलने का काम किया कि।
उत्तर प्रदेश के 64 जनपदों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया।

Spread the love