ऊर्जा महोत्सव में बिजली कार्यों पर लघु फिल्म प्रदर्शित, योजनाओं की जानकारी

देश

मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर ऊर्जा महोत्सव कार्यक्रम नेवी रिसार्ट, भरतपुर रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वभौमिक विद्युतीकरण, एक नेशन एक ग्रिड, अक्षय ऊर्जा एवं क्षमता वृद्धि पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। इसके अतिरिक्त ऊर्जा विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

मुख्य अथिति विधायक पूरन प्रकाश एवं शनि देव मंदिर के महंत स्वामी विजियानन्द सरस्वती मुडे़सी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधीक्षण अभियन्ता अजय गर्ग, प्रभाकर पाण्डेय, आनन्द प्रकाश शुक्ला द्वारा विधायक का स्वागत किया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि विगत वर्षों में विद्युत व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। सुधार कार्य जारी हैं। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से समन्वय स्थापित कर कार्य करे। बिजली चोरी रोकने में जन सहयोग लिया जाए
अधीक्षण अभियन्ता प्रभाकर पाण्डेय के द्वारा विभागीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विधायक पूरन प्रकाश एवं अधीक्षण अभियन्ता द्वारा विद्युत विभाग में बेहतर उपभोक्ता सुविधाएं देने हेतु विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संचालन उपखण्ड अधिकारी सचिन द्विवेदी ने किया। इस कायर्क्रम में सचिन कुमार शर्मा,एक्सईएन सिद्धार्थ रंजन, आनन्द सिंह, मो. मसीउल्ला, उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, सौरभ मिश्रा, लेखाकार एस.एन. अरोडा, कार्यकारी सहायकों में आर.के. तिवारी, महेंद्र सिंह, श्रीकांत दलेला, प्रीति शर्मा, सागर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love