रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया स्वास्थ्य विभाग का बाबू: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Uncategorized

मथुरा: सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारकर विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया । एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है ।

विकलांग प्रमाण पत्रों में रिश्वत लिए जाने की शिकायत के आधार पर मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची । यहां टीम ने घेराबंदी करते हुए विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप में मच गया । इस बीच एंटी करप्शन टीम गाड़ी में बाबू को बिठाकर अपने साथ ले गई ।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था ।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े व्याप्त हैं । ऐसे ही मामलों में कार्रवाई भी कई बार हो चुकी है । इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग में रिश्वत बाजी थमने का नाम नहीं ले रही ।

Spread the love

10 thoughts on “रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया स्वास्थ्य विभाग का बाबू: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

  1. Pingback: bnf metoprolol

Comments are closed.