बसपा जिलाध्यक्ष बने गोवर्धन सिंह, जोरदार हुआ स्वागत

देश

जनपद। बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर गोवर्धन सिंह को बहुजन समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बसपाईयों ने जोशीला स्वागत किया।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आगरा मंडल प्रभारी बाबू मुनकाद अली, पर नियम गौतम, पूर्व चेयरमैन एससी-एसटी आयोग गोरेलाल जाटव, एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, आगरा मंडल प्रभारी संतोष आनंद की सहमति पर गोवर्धन सिंह को बसपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर मंगलवार को डीग गेट स्थित बाबा सहाब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. जसराम, मंडल जोन इंचार्ज – दारा सिंह आजाद, प्रेमचंद कर्दम, हेमेंद्र कुमार, मुनेश कुमार, उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, जिला महासचिव ओम प्रकाश बघेल, कोषाध्यक्ष गुल मोहम्मद साहब आदि ने स्वागत किया।

Spread the love