आजादी से लेकर विकास तक, कांग्रेस ने दिए हैं देश को नए आयाम- मुकेश धनगर

देश

मथुरा। संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर के समर्थन में आज शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों में लोग सवार थे और भाजपा विरोधी नारे लगा रहे थे। जुलूस का शुभारंभ कृष्णा नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय से भूतेश्वर, डीगगेट, दरेसी रोड, भरतपुर गेट, घिया मंडी, चौक बाज़ार, छत्ता बाज़ार, होलीगेट, होते हुए जवाहर हाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।

इस सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी धनगर ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा संगठन है जिसने देश की आज़ादी से लेकर देश के विकास को नए आयाम दिए हैं। मौजूदा केंद्र सरकार के जो भी नुमाइंदे हैं, वह कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित स्कूलों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से आज कांग्रेस के सामने सत्तर वर्ष में क्या किया का सवाल खड़ा कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को अपने पूर्वजों से पूछना चाहिए कि वे आखिर किस स्कूल में पढ़े थे? और राजनीति के इस पायदान पर क्या वह कांग्रेस द्वारा किए गए विकास से नहीं गुज़रे? पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि आज लोकतंत्र को जिस तरह से मोदी सरकार द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। इसी के लिए वह चुनाव मैदान में आए हैं और सच्चे जनसेवक के रूप में कार्य करने का उनका दृढ़ निश्चय है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने आज यहां कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच से ज़मीनी संघर्ष करने वाले उम्मीदवार को उतारा गया है। जिसे जिताना पार्टी कार्यकर्ताओं की पहचान से जुड़ा है। वह अपने सभी मतभेदों को भुलाकर पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो जाएं और गली मुहल्ले और ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाताओं को बताएं कि दस वर्षों में भाजपा देशवासियों को छलावे के अलावा कुछ नहीं दे पाई है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त लोगों को राहत दिलाने के लिए ज़मीन से जुड़े प्रत्याशी धनगर का जानता को समर्थन करना चाहिए और पिछले 10 वर्षों में मौजूदा सांसद द्वारा क्षेत्र के विकास व यहां के आमजन की समस्याओं पर चुप्पी को भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। शहर का भ्रमण में उपस्थित सर्वश्री कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, सपा जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगत सिंह पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा रवि प्रकाश भारद्वाज यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर नीलम कुलश्रेष्ठ पार्षद संतोष पाठक पुनीत बघेल चंद्र मोहन जायसवाल सिम्मी बेगम हरीश पचौरी प्रवीण ठाकुर राहुल अरोड़ा राजू फारुकी जितेंद्र मनी अनवर फारुकी महेश चौबे मनोज गॉड गौरव सिंह रूपेश धनगर मुकेश अग्रवाल हाजी शहाबुद्दीन ट्राली वाले कासन रिजवी मुस्लिम कुरैशी प्रदीप सागर राजकुमार तिवारी आदेश उपाध्याय सरवन अहमद हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के आदि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया।

Spread the love