शिक्षिका मधुबाला को दी विदाई, सेवाओं को सराहा

Uncategorized


मथुरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अरेहरा में तैनात सहायक अध्यापक मधुबाला सेवानिवृत्त हो गईं। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित विदाई समारोह में उनको स्मृति चिंह एवं बुके देकर सम्मानित किया और उनकी सेवाओं को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका मधुबाला ने इस विद्यालय में लगभग 18 वर्ष सेवाएं दीं। उनका स्वभाव बड़ा सरल और बच्चों के प्रति बहुत धैर्यवान था। देवेंद्र शर्मा सहायक अध्यापक ने कवि शायरी सुना कर भाव विभोर कर दिया। विदाई समारोह में शिक्षिका मधुबाला ने कहा कि कार्य के दौरान सभी का सहयोग सराहनीय रहा,जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामवीर सिंह, साहब सिंह पूर्व प्रधान, परमाल सिंह पूर्व प्रधान, इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमा कुमारी, राजवीर सिंह, भावना चौधरी, वर्षा रानी, सरोज कुमारी, गुंजन चौधरी, पूनम राठौर, राम मूर्ति शर्मा, आंगनबाड़ी नीलम शर्मा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजीव रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love