नर्सिंग होम सोसायटी के अध्यक्ष बने डॉ. गुलशन कुमार, सचिव डॉ. वर्षा तिवारी

Uncategorized


मथुरा । नर्सिंग होम सोसायटी का चुनाव स्थानीय एक होटल में हुआ, जिसमें आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. गुलशन कुमार को अध्यक्ष एवं बी.एल. तिवारी मेमोरियल अस्पताल की संचालक एवं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा तिवारी को सचिव और डॉ. अंशुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही प्रेसीडेंट इलेक्ट. डॉ. संजय गुप्ता, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. अनिल चौहान, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. नीता जैन और डॉ. भावना गुप्ता, साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. शिखा गुप्ता, कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. भावना शर्मा और डॉ. अनु गोयल, एडवायजरी डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. बी.के. अग्रवाल चुने गये। इस इलेक्शन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.बी. अग्रवाल, पूर्व सचिव डॉ. ज्योति, डॉ. डी.पी. गोयल, डॉ. (प्रो.) बृजेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. एस.के. वर्मन, डॉ. एस.के. जैन, डॉ. अंशुल गोयल, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, डॉ. योगेश अग्रवाल, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. आदेश, डॉ. लता अग्रवाल, डॉ. दीपशिखा इंजिनियर, डॉ. राकेश मेहता, डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. ललित वार्ष्णेय, डॉ. भारती, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. बी.पी. माहेश्वरी, डॉ. अनुपम, डॉ. अल्पना, डॉ. नीरजा, डॉ. शशांक माहेश्वरी, डॉ. प्रेरणा आदि वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

Spread the love