मथुरा। आकाश सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मथुरा और डॉ. वी.पी. शर्मा, प्रधान डिम्पी शर्मा, प्रत्याशी प्रधान बंटू उपाध्याय, रिंकू शर्मा एवं कन्हैया के सहयोग से माँ भगवती सेवा सदन, इरौली-जुन्नारदार, माँट, मथुरा में एक नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ किडनीरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, ऑर्थोपेडिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. ए.के. पाठक, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दाऊदयाल त्यागी, वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा सिंह शर्मा ने लगभग 300 से अधिक लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया एवं नि:शुल्क दवा वितरण भी किया। इसके साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जाँचें नि:शुल्क की गई।

इस हेल्थ कैम्प में नीलम, सुखदेव आजाद, रितेश शर्मा, विशेष चतुर्वेदी, जया, जितेंद्र सिंह, ट्विंकल, नरेन्द्र, मनोज गहलोत, वसंत आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आकाश सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बृजवासियों की सेवा का मेरा सपना साकार हो रहा है। ग्राम इरौली जुन्नारदार में अच्छे अस्पतालों की कमी है। क्षेत्रवासियों को अपनी स्वास्थ्य समस्या से समझौता करना पड़ता है इसलिए गॉव इरौली जुन्नारदार में एक हेल्थ कैम्प आवश्यक था और हम बृजवासियों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए संकल्पित हैं। बृजवासियों का बेहतर स्वास्थ्य हमारी प्रथम प्राथमिकता है। आकाश सिम्स हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं 24 घण्टे उपलब्ध है।