प्रदेश में 8 जनपद के जिलाधिकारी बदले

देश

लखनऊ। बीती देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं इनमें आठ जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। लिस्ट में 2015 बैच के तीन आई ए एस अधिकारियों को डीएम का चार्ज दिया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है वही अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का तथा व‍िशाख जी को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है। श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जौनपुर के डीएम अनुज झा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं।

Spread the love