अवैध संबंधों में सेलटैक्स कर्मी की हत्या, यमुना में फेंका शव, आरोपी पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़


मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गायब सेलटैक्स कर्मी के शव को पुलिस ने यमुना में बैराज पुल के समीप से बरामद किया है। सेलटैक्स कर्मी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार बलदेव गंज, नवादा, अडूकी रोड निवासी अनुराग चौधरी (42) सेलटैक्स में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। 28 जून को उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर दी कि 27 जून को सुबह जागने पर पता चला कि उनके पति घर पर नहीं हैं। उनकी स्कूटी भी गायब थी। सभी जगह तलाश की। कहीं पता न चलने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच के साथ ही उनकी तलाश में जुट गयी।
प्रभारी निरीक्षक हाइवे उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को यमुना में बैराज पुल के समीप से अनुराग चौधरी के शव को बरामद कर लिया। उनका शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। शिनाख्त कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए हत्यारोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अवैध संबंधों के एंगल पर भी जांच की जा रही है। हत्यारोपी के पास से मृतक की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

Spread the love