ब्रज के लाल आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री को नेपाल सरकार द्वारा मिला अन्तर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान

बृज दर्शन

नेपाल के कृषि एवं भूमि व्यवस्था मंत्री भण्डारी लाल यादव तथा भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया सम्मानित
ब्रज की कला-साहित्य व संस्कृति को विश्वपटल पर स्थापित करने हेतु प्रदान किया है ये सम्मान

विश्व के 14 देशों की विशिष्ट प्रतिभाओं को भी किया गया सम्मानित

मथुरा। देश के हृदय स्थल ब्रज के साहित्य-कला संस्कृति को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करते हुए उच्च-पहचान दिलाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ब्रज के वरिष्ठ साहित्यकार व लोकनाट्य विशेषज्ञ आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री को नेपाल की साहित्य व संस्कृति अकादमी द्वारा लुम्बनी में ‘अन्तर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया है।

यह विश्व स्तरीय सम्मान उन्हें नेपाल के कृषि व भूमि व्यवस्था मंत्री माननीय भण्डारी लाल यादव व भारतीय राजदूत माननीय नवीन श्रीवास्तव व प्रज्ञा सचिव सनत रेगमी ने उन्हें अपने कर कमलों से प्रदान करते हुए भारतीय कला व संस्कृति को विश्व पटल पर और अन्य देशों तक आगे बढाने की प्रेरणा दी,साथ ही ब्रज की कला-साहित्य व संस्कृति की माननीय कृषि ब भूमि व्यवस्था मन्त्री ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आचार्य डॉ. के. सी. यदुवंशी शास्त्री को नेपाल में आयोजन का आमन्त्रण दिया है।

सम्मान प्राप्त करने की खबर सुनते ही स्थानीय तथा देश-विदेश के साहित्यकार,कवि व कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ उठी है और सभी उन्हें फोन पर बधाई दे रहे हैं जिनमें स्थानीय साहित्यकार डॉ. नटवर नागर, देवी प्रसाद गौड़, डॉ. अनिल गहलौत, प्रभाकांत सक्सेना, डॉ रमाशंकर पाण्डेय, मनवीर मधुर, जितेन्द्र विमल, डॉ. हरिबाबू ओम,डॉ.मुकेश शर्मा, डॉ. निम्मी गुप्ता व पं.राहुल गौड़ (हाथरस), चन्द्र प्रताप सिकरवार, पवन यादव,अशोक कुमार ‘नीलेश’, मनोज कुमार यादव, एडवोकेट लाल सिंह, धर्मेश राजपूत, पं. दामोदर शर्मा, डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. गोपाल मधु (कनाडा), डॉ. रामा तक्षक (नीदरलैंड्स), डॉ. रमा पूर्णिमा पाण्डेय (जापान), आनंद गिरी गोस्वामी ‘मायालु’ (नेपाल), प. मदन लाल शर्मा (लन्दन), डॉ. नीलू गुप्ता (केलिफोर्निया,अमेरिका), डॉ. प्रमिला भार्गव,(टोरेंटो, कनाडा), डॉ. किरण लता वैद्य (ऑस्ट्रेलिया), छोटू प्रजापति (सऊदी अरब),, डॉ. हरि सिंह पाल (नई दिल्ली), डॉ. अष्टभुजा मिश्रा (मुम्बई), प्रोफ़ेसर एस. पी. सिंह (बिहार), अवधेश कुमार सक्सेना ‘अवधेश’ (मध्यप्रदेश), धीरेन्द्र सिंह (देहरादून), दिनेश श्रीवास्तव (आजमगढ़), हीरा लाल पाण्डेय (नई दिल्ली), डॉ. ओमेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय और डॉ. अमित कुमार दीक्षित (लखनऊ) सपना बनर्जी (आजमगढ़) रामेन्द्र कुमार शर्मा ‘रवि’ (आगरा) तथा स्थानीय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नटवर नागर, देवी प्रसाद गौड़, डॉ. अनिल गहलौत, प्रभाकांत सक्सेना, डॉ रमाशंकर पाण्डेय, मनवीर मधुर, जितेन्द्र विमल, डॉ. हरिबाबू ओम, डॉ.मुकेश शर्मा, डॉ. निम्मी गुप्ता व पं.राहुल गौड़ (हाथरस), चन्द्र प्रताप सिकरवार, पवन यादव,अशोक कुमार ‘नीलेश’, मनोज कुमार यादव, एडवोकेट लाल सिंह, धर्मेश राजपूत, चौधरी, जगवीर सिंह चौधरी, पं. दामोदर शर्मा, ओम प्रकाश यादव, डॉ. एम. पी. सिंह आदि प्रमुख हैं।

Spread the love