ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति ने जरुरतमंदों को दिए गर्म कपड़े

टॉप न्यूज़

Richa Sharma

मथुरा। ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति की सदस्यों ने औरंगाबाद स्थित ज्योति फेब्रिकेट्स के आस पास रहने वाले जरुरतमंद लोगों को कंबल, साड़ी, टोपी, मोजे, खिचड़ी, बिस्किट, चिप्स आदि का वितरण किया गया। ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष रूचि गौड़ ने बताया कि अपनों के साथ तो घर पर पर्व मनाते हैं लेकिन जब किसी ऐसे जरूरतमंद के साथ पर्व मनाया जाता है और उसकी जरूरतों की चीज दी जाती है, उसकी अनुभूति अद्भुत होती है। उसको बताने के लिए कोई शब्द नहीं होते। उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि समय-समय पर हम इस तरीके के धार्मिक कार्य करते रहते हैं। आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गौड़, अनुराधा शुक्ला, प्रीति शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि मिश्रा, दीपमाला शर्मा, वन्दना मिश्रा, नेहा त्यागी, पूनम शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, स्नेहलता उपाध्याय, विनीता शर्मा और दिव्या चतुर्वेदी का सहयोग रहा।

Spread the love