भाजपा ने उड़ाया है लोकतंत्र का मजाक- अविनाश पांडे

टॉप न्यूज़

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने आज कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में लोकतंत्र का जिस तरह से मज़ाक उड़ाया है और निष्पक्ष रूप से काम करने वाली ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को अपने निजी स्वार्थ में लेकर इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर जो घोटाला किया है, वो किसी से छिपा नहीं है। भ्रष्टाचार की दुहाई देने वाली भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 10 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे देश के किसी भी वर्ग को लाभ पहुंचा हो। सरकार ने सिर्फ अपने कुछ धनपतियों को लाभ पहुंचाया है।
श्रीपांडे कांग्रेस इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर के समर्थन में उनके कृष्णानगर स्थित कार्यालय पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और लोकदल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा ज़मीन से जुड़े संघर्षशील युवा शिक्षित प्रत्याशी के रूप में मुकेश धनगर को मैदान में उतारा है। जिनमें जनता के लिए संघर्ष का जज्बा है। समन्वय बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आने वाले चुनाव भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आइना दिखाने वाले होंगे। भाजपा ने जिस तरह से संविधान को आघात पहुंचाने का काम किया है, ऐसा इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री संगठन अनिल यादव ने कहा कि जुमलेबाजी के सहारे लोगों को गुमराह करने वाले पीएम मोदी की असलियत अब सामने आ गई है। पूरे देश में भाजपा और उसके गठबंधन को हराने के लिए लोग लामबंद नज़र आ रहे हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, परवेज़ अहमद, राजेश राजजीवन, शरद उपाध्याय, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, सपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगत सिंह आदि ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। पार्टी प्रत्याशी मुकेश धनगर ने गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे उत्साह के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी मेहनत और जनता का विश्वास उनके संघर्ष का सुखद परिणाम होगा। बैठक में उपस्थित सर्वश्री आबिद हुसैन उमेश शर्मा समाजवादी पार्टी पूर्व अध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह मलिक अरोड़ा मनोज गोड पार्षद पुनीत बघेल बिहारीकांत तिवारी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर सिम्मी बेगम नीलम कुलश्रेष्ठ पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह रूपा लवानिया रवि प्रकाश भारद्वाज कायम कुरैशी पार्षद मुन्ना मलिक डॉक्टर डीडी गर्ग चंद्र मोहन जायसवाल शत्रुघ्न शर्मा राहुल अरोड़ा राजू फारुकी शहजादा बाग रणवीर सिंह धनगर निषाद प्रवीण ठाकुर हरीश पचौरी पवन चौधरी सीता अग्रवाल चौधरी मोहन सिंह जितेंद्र मणि विनोद चतुर्वेदी कासन रिजवी मुस्लिम कुरैशी रिंकू चौधरी अमित पाठक आशुतोष जेटली महेश चौबे सतीश शर्मा राजकुमार तिवारी दीपक अग्रवाल अशोक शर्मा भगवती प्रसाद देवकीनंदन कश्यप बुग्गल पहलवान अजय कुमार राहुल शर्मा वरुण अरोड़ा राजू कुरैशी बंटी दिवाकर प्रदीप सागर गौरव सिंह पहलाद यादव विजय सिंह लोधी कलुआ पूरन सिंह हाजी शहाबुद्दीन ट्राली वाले बंटी सिद्दीकी राजू अब्बासी शबनम कुरेशी अनवर फारुकी गुलाम मोहम्मद सैयद साबिर भगवान सिंह आदि हजारों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

Spread the love