पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध-नरेन्द्र कश्यप

टॉप न्यूज़

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा ‘धन्यवाद मोदी’ सम्मेलन का आयोजन सर्वेश्वरी सदन गोविंद नगर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (उप्र सरकार) नरेंद्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला ने की। कार्यक्रम का संचालन राहुल आर्य ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमर सिंह पोनिया ने की।


मुख्य अतिथि ने नरेंद्र कश्यम कहा कि देश के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचर और आवंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पिछड़ों के हित में अनवरत कार्य किए गए है। विशिष्ट अतिथि बबलू लोधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आने के पश्चात पिछड़ा वर्ग के बजट में 41 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पूर्व की सरकारें जो वर्षों से लागू करने का साहस नहीं दिखा पायी थी, वो नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर के अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश में 22 पिछड़े समाज के विधायकों को मंत्री का पद देकर 41 प्रतिशत भागेदारी देना का काम किया है।

ये रहे मौजूद
अमर सिंह पोनियां ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धर्मेंद्र वर्मा ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भरत राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राहुल आर्य ब्रज क्षेत्र सोशल मीडिया प्रभारी, शिवकुमार, आकाश सोनी आदि मौजूद थे।

Spread the love