भाजयुमो की बाइक यात्रा ने किया सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार

यूथ

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने 3 दिवसीय मोटर साइकिल यात्रा निकली। इसका प्रारंभ पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश शुद्धांशु सक्सेना ने युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मंजित पोनियां की मौजूदगी में हरी झंडी दिखा कर चौमुहां गांव से किया।
मोटर साइकिल यात्रा छाता होते हुए बरसाना पहुंची, जहां रात्रि सभा और रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन बरसाना से नंदगांव पहुंची वहां नुक्कड़ सभा व मंदिर दर्शन का कार्यक्रम रखा गया। वहां से यात्रा मांट पहुंचीं। तीसरे दिन यात्रा बल्देव पहुंची, जहां 2 नुक्कड़ सभा हुईं और रात्रि विश्राम के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुद्धांशु सक्सेना, महामंत्री कमलकांत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भगवत सोनी, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंत्री भुवनेश ठाकुर कल्पेश जैन, भुवनेश रावत मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता, योगेश गोस्वामी, राजू चौधरी, मनमोहन, कपिल शर्मा, अमृत चौधरी, गौरव शर्मा, पवन राजावत, हरेंद्र चौधरी, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love