भाजपा ने की विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

मथुरा समाचार

मथुरा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा प्रभारियों की घोषणा के बाद अब प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। रविवार को इसकी घोषणा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की। भाजपा मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि मानव महाजन को मथुरा वृंदावन विधानसभा एवं कप्तान सिंह ठेनुआ को गोवर्धन विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नत्थी सिंह को छाता विधानसभा, देवराज सिंह को मांट विधानसभा एवं ललित चतुर्वेदी को बलदेव विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त मथुरा से वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग को आगरा छावनी विधानसभा, पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को आगरा उत्तर विधानसभा, प्रणतपाल सिंह को खैर विधानसभा, योगेंद्र चतुर्वेदी को छर्रा विधानसभा, मुकेश गौतम को इगलास विधानसभा और तरुण सेठ को अलीगढ़ शहर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

Spread the love