दीपावली पर घर आने वाले प्रवासियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

टॉप न्यूज़

मथुरा। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान शुरू किया गया है जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के दौरान दीपावली पर घर आने वाले पात्र प्रवासियों और गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में छह या छह से अधिक सदस्यों वाले लाभार्थी परिवारों को सेवा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में शासन ने आदेश जारी किए हैं।


सीएमओ डा. अजय कुमार वर्मा का कहना है कि इस योजना से हाल ही में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को भी जोड़ा गया है। ऐसे परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है, जिनमें केवल वरिष्ठ नागरिक ही सदस्य हैं। कैम्प के एक दिन पहले योजना के लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये आयोजन स्थल की सूचना दी जाएगी।


मथुरा में आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के 36156 लाभार्थी के सापेक्ष 11127 कार्ड बने हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले 315416 लाभार्थियों के कार्ड अभी बनाए जाने हैं ।

Spread the love