असामाजिक तत्वों ने युवक को मारपीट कर लहूलुहान किया

टॉप न्यूज़

मथुरा। सदर क्षेत्र में असामाजिक और गुंडा तत्वों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की शाम को भी आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के एक दिन बाद भी कोई प्रभावी कारवाई नहीं की गयी है।

सदर क्षेत्र स्थित यमुना किनारा, अशोक विहार पर विष्णु सैनी और उसके ताऊ ज्ञानचंद सैनी निवासी खार वाली बाखर बागवानी का काम करते हैं। यमुना किनारे की ओर असामाजिक तत्वों की रोकथाम और गाय-भैंसों से पेड़-पौधों को बचाने के लिए बांसों की एक बाड़ लगाई गई है। मंगलवार शाम को आधा दर्जन युवकों ने जबरन स्कूटी बाड़ को तोड़कर निकालनी चाही तो विष्णु सैनी और वहीं यमुनाजी की सेवा-पूजा करने वाले साधु स्वामी शिवानंद महाराज ने इसका विरोध किया। इस पर असामाजिक तत्वों ने विष्णु सैनी को घेर लिया और जमकर मारपीट कर डाली। साधु शिवानंद स्वामी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने विष्णु को नहीं छोड़ा और बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद वहां से चले गए। इस घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग सदर थाने पहुंचे और क्षेत्र में आए दिन हो रहीं इस प्रकार की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। इस मामले में विष्णु की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Spread the love