2024 का चुनाव परिणाम आने के बाद देश छोड़कर चले जाएंगे अखिलेश यादव- संगीत सोम

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। मेरठ के पूर्व विधायक और चर्चित भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि 2024 का चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव देश छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी और दूसरे किसी अन्य दल का खाता भी नहीं खुलेगा।

संगीत सोम ने कहा कि अभी आपने देखा है कि नगरनिगम में उत्तर प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा को स्थापित करना है। प्रदेश में कभी सरकार रिपीट नहीं होती, लेकिन भाजपा को पहली बार रिपीट किया। नगरनिगम में 17 के 17 सीटें भाजपा की आयी हैं। लोगों ने गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है। अखिलेश यादव यदि देखते हैं तो केवल तुष्टिकरण करते हैं, हिंदू मुस्लिम करते रहते हैं। मायावती जब जब आती हैं, प्रदेश की क्या स्थिति हो जाती है, आपने देखा होगा। लोगों ने एकतरफा मन बना लिया है कि राष्ट्रवादी पार्टी, देश के लिए काम करने वाली पार्टी, हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी, दोनों के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। पहले प्रदेश में दंगे होते थे, गुंडागर्दी होती थी, वह प्रदेश से खतम हो गया है।
2024 में 80 सीटें भाजपा जीतेगी, किसी और पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। अखिलेश यादव इस चुनाव के बाद देश छोड़कर भाग जाएंगे। जिस तरह की राजनीति अखिलेश यादव करते थे, अब उस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति चलेगी। सबका साथ सबका विकास के साथ चलेगी। क्या हिंदुस्तान में सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई आबादी। इसको लेकर 30 जून को हम जनजागरण यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें 50 हजार लोग और 25 हजार बाइक होंगी, जो मुख्यत: मेरठ और मुजफ्फरनगर से होकर निकलेगी।

Spread the love