पुरानी पेंशन के लिए सरकार से आर-पार की तैयारी, मथुरा पहुँची AIPTF की पेंशन रथयात्रा का जोरदार स्वागत

मथुरा समाचार

मथुरा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली जा रही रथ यात्रा रविवार को मथुरा पहुँची। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरसी ढबास व राष्ट्रीय संरक्षक गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में पेंशन रथ ने हाथरस के रास्ते मथुरा की सीमा में प्रवेश किया। जनपद सीमा पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय व ब्लॉक पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया।
सैकड़ों शिक्षकों के साथ पेंशन बहाली रथ यात्रा प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए एक स्थानीय होटल पर पहुँच कर सभा में तब्दील हो गई। संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी, जिला मंत्री बलवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने माला व पटुका पहनाकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए आरसी ढबास ने कहा कि ओपीएस की लड़ाई अब अंतिम चरण में है। यदि सरकार शिक्षक कर्मचारियों की मांग को अनदेखा करती है तो कर्मचारी संसद का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि जब कर्मचारियों के टैक्स के पैसे से एक दिन का विधायक और सांसद पुरानी पेंशन का लाभ ले सकता है तो अपनी पूरी उम्र सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारी को एनपीएस देना कहाँ का न्याय है। सभा को लोकेश गोस्वामी, बलवीर सिंह, रविन्द्र चौधरी, गौरव यादव, रमाकान्त शर्मा, बल्देव ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय, उर्वशी त्रिपाठी, एआरपी अशोक फौजदार, उत्तम सारस्वत ने संबोधित किया। इस मौके पर सुधीर सोलंकी, खुर्शीद अहमद, अवधेश सारस्वत, मंजू चौधरी, जितेन्द्र जोशी, हरीश शर्मा, मनमोहन गौतम, जितन्द्र वर्मा, पवन शर्मा, एआरपी लक्ष्मण पांडेय, समय सिंह, अविनाश शुक्ला, जिया उल हक, प्रेम किशोर शर्मा, रवि गौतम, प्रणय अग्रवाल, जयपाल सिंह, गौरव समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन मंत्री बलवीर सिंह द्वारा किया गया।

Spread the love