आगरा की टीम ने क्षय रोग की लैबों को किया चेक, मरीजों का जाना हाल

देश

मथुरा। आगरा की आईआरएल संस्था द्वारा जिला क्षय रोग की लैबों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखी गई। स्टाफ की भी टेस्टिंग की गई कि उनको लैब संबंधी कार्य आता है नहीं। बुधवार को आगरा राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनिंग अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने वृंदावन 100 बैड एवं स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित क्षय रोग की लैबों का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता परखी और कार्यरत स्टाफ से पूछताछ उनका टेस्ट लिया। टीम ने मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। हाउस टू हाउस जाकर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की। क्षय रोग विभाग के मुकेश चन्द्र, साजिद बेग,अमित सिंह ,नवल किशोर ,आलोक कुमार आदि ने टीम को प्रगति से अवगत कराया। जिला समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि आगरा की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर मरीजों से संपर्क साधा गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। लैब से दी जाने वाली सुविधाओं का भौतिक सत्यापान किया गया। मथुरा में 36 लैब कार्यरत हैं। यहां टीबी रोगियों को सुविधाएं दी जाती हैं। डीटीओ डा.संजीव यादव के अनुसार मरीजों का सही होने का प्रतिशत जनपद में अच्छा है। विभिन्न संगठनों द्वारा क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है।

Spread the love