1000 कलाकार बिखेरेंगे ब्रज की सांस्कृतिक छटा, 27 छोटे और पांच बड़े मंचों पर होंगी प्रस्तुतियां; 350 स्ट्रीट परफॉर्मर बढ़ाएंगे उत्सव की रंगत
मथुरा। कन्हैया के जन्मोत्सव का उल्लास अब ब्रजभूमि में परवान चढ़ने लगा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा वृंदावन की गलियां, चौराहे और प्रमुख सांस्कृतिक स्थल कृष्ण भक्ति, ब्रज लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और कला के रंग में रंगे नजर आएंगे। कहीं बीन की मधुर धुन श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप और लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां उत्सव में भक्ति की मिठास घोलेंगी।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष ब्रजभूमि पहुंचते हैं। एक बार फिर श्रद्धालुओं के स्वागत को यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से व्यापक सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ब्रज की समृद्ध लोक परंपरा, संगीत और कला को श्रद्धालुओं के सामने जीवंत करना है।
कन्हैया मित्तल सहित 1000 कलाकार देंगे कृष्ण भक्ति और ब्रज संस्कृति की झलक
जन्माष्टमी के अवसर पर करीब 1000 कलाकार कृष्ण भक्ति संगीत और ब्रज लोक कला की प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए पांच बड़े और 27 छोटे मंच तैयार किए गए हैं। इन मंचों पर करीब 600 लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मंचों पर कृष्ण भक्ति के भजन-कीर्तन के साथ ब्रज के लोकगीत, लोक नृत्य, संगीत और कृष्ण की लीलाओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। प्रमुख कार्यक्रम पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित होंगे।
मंचों के अलावा प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्ट्रीट परफॉर्मर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। करीब 350 कलाकार बीन, ढोल, नगाड़े, ढपली, शहनाई, तबला-बेला आदि वाद्ययंत्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे।
2 सितंबर 2026
-दोपहर 3:00–3:10 बजे
मुख्य अतिथि द्वारा
उद्घाटन/दीप प्रज्वलन
-दोपहर 3:10–3:15 बजे
श्याम शंख वादन
-दोपहर 3:15–4:15 बजे
कान्हा अकादमी बधाई, नृत्य एवं गायन
-शाम 4:15–6:15 बजे
भारत भूषण भजन जैमिंग
-शाम 6:15–7:40 बजे
गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन
मुदरिया प्रेम एवं नन्दोत्सव की झांकी (गायन एवं नृत्य)
आसमान में सजेगी कृष्ण लीला, 500 ड्रोन दिखाएंगे दिव्य नजारा
जन्माष्टमी के उत्सव में इस बार आकाश भी कृष्णमय होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। चार सितंबर की रात करीब 9 से 10 बजे जन्मस्थान के निकट किशोरी रमण बीएड कॉलेज से बॉटलैब
डायनामिक्स के इस लाइट भव्य शो में 500 ड्रोन शामिल होंगे। आसमान में उड़ते ड्रोन कृष्ण लीला से जुड़ी विभिन्न आकृतियां बनाएंगे।
पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह, डैम्पियर नगर में प्रस्तुतियाँ
3 सितंबर 2026
शाम 4:00–5:00 बजे
देवेश शर्मा भजन गायन
-शाम 5:00–7:00 बजे
कृष्णा सागर कलेक्टिव
कृष्ण भजन जैमिंग
-शाम 7:00–9:00 बजे
श्रुति अनिंदिता वर्मा एवं साथी कलाकार
कृष्णा कनेक्ट—फ्यूजनल म्यूजिकल प्रस्तुति
4 सितंबर 2026
दोपहर 3:00–5:00 बजे
मोहित शेवानी
कृष्णायण — सुनिए वो जो कभी कहा नहीं गया
शाम 5:00–7:00 बजे
हार्टफुलनेस फाउंडेशन
स्मृति मिश्रा—कृष्णा: अनन्त रंग, अनन्त भाव;
अनिरबान राय—बांसुरी वादन
मैत्रेयी राय—भजन एवं शास्त्रीय गायन
शाम 7:00–9:00 बजे
कन्हैया मित्तल (फेमस इवेंट)
भजन संध्या