
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
तकनीक का सावधानीपूर्वक करें उपयोग, न होने दें हावी : सह संपर्क प्रमुख

मथुरा: आज के दौर में युवाओं को राष्ट्र नायकों से सीखना होगा कि जीवन की चुनौतियों से किस प्रकार पार पाएं। साथ ही तकनीक का प्रयोग संभालकर करना है, उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा अपनी संस्कृति से जुड़े और उसे समझें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते ब्रज प्रांत के सह संपर्क प्रमुख कैलाश अग्रवाल यह बातें कहीं।
रविवार को दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कैलाश अग्रवाल ने युवा स्वयंसेवकों से समसामयिक प्रश्न पूछे। युवाओं से भारत के विश्व में बढ़ते प्रभुत्व, आर्थिक और तकनीकी उन्नति के बारे में विचार साझा किए। मुख्य वक्ता ने छत्रपति शिवाजी का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार चुनौतियों का सामना करना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत के सह संपर्क प्रमुख के साथ नगर संघचालक ब्रजेश चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। रामदास चतुर्वेदी ने गीत प्रस्तुत किया और अशोक शर्मा ने आशीर्वचन कहे। युवा संवाद कार्यक्रम में महानगर कार्यवाह विजय बंटा, भाग सह कार्यवाह मनोज, नगर कार्यवाह राज कुमार, नगर सह कार्यवाह गौरव, नगर व्यवस्था प्रमुख दिलीप, नगर सह सेवा प्रमुख राज कुमार टैंट वाले, नगर सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख विजय, नगर सद्भावना प्रमुख संजय, नगर धर्म जागरण प्रमुख रमेश, बस्ती प्रमुख हरीश, माधव, शाखा कार्यवाह प्रभुदयाल, मुकेश, हितेंद्र और सह शाखा कार्यवाह कमल आदि मौजूद रहे।