श्री वामन भगवान जी की विशाल शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

Uncategorized

मथुरा। सोमवार श्री वामन भगवान जी की आगामी विशाल शोभायात्रा को लेकर निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का आयोजन डैंपियर नगर होटल हीरा क्रिस्टल, में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता संरक्षक घनश्याम हरियाणा चेतन स्वरूप पाराशर पंडित राम गोपाल शर्मा गजेंद्र शर्मा। डॉ अशोक अग्रवाल योगेश द्विवेदी संजीव गर्ग दीपक सिंघल ने संस्थापक श्याम शर्मा डॉ जमुना शर्मा डॉ उमा शर्मा सोनू गौड़ रुचि द्विवेदी दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समिति के मुख्य संरक्षक पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि श्री वामन भगवान जी की विशाल शोभायात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि भगवान वामन की शोभायात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
योगेश द्विवेदी ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर समाज में विशेष उत्साह है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।घनश्याम हरियाणा ने कहा कि श्री वामन भगवान जी की शोभायात्रा को इस वर्ष और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।


समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने बताया 23 सितंबर को निकलने वाली भव्य वामन भगवान शोभा यात्रा के मुख्य संयोजक आचार्य रमाकांत गोस्वामी कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कसेरे स्वागत संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं 27 सितंबर को होने वाले भजन संध्या एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक मनीष अग्रवाल एवं दीपक सिंघल को सह संयोजक बनाया गया है। संचालन आचार्य निर्मल ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय शर्मा आशीष शर्मा महामंत्री अर्जुन पंडित कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा मेघ श्याम गौतम राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित अजय शर्मा लाल दाऊ दयाल पंडा कुलदीप शास्त्री सर्वेश चतुर्वेदी के के शर्मा युगल लवानिया ललित स्वामी विनोद पांडे नरेश शर्मा बब्बू हरिओम शर्मा दुष्यंत सारस्वत कन्हैया लाल शर्मा दोमेश शर्मा अभिषेक शर्मा गोविंद हरियाणा जयप्रकाश हरियाणा देवेंद्र शर्मा सत्य प्रकाश हरियाणा हरि शंकर गोला दिनेश सागर महेश दास आदि मौजूद थे

Spread the love